आम आदमी पार्टी के 14वें स्थापना दिवस पर 26 नवंबर को मोगा जिले के गांव मटवाणी में होने वाली विशाल रैली को कामयाब बनाने हेतु फरीदकोट में भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

फरीदकोट से विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने रैली में हलके से ज्यादा से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों को लामबंद करने की तैयारी शुरू कर दी है।

अरविंद केजरीवाल हाेंगे रैली में शामिल

विज्ञापनIn-Article Banner

विधायक की ओर से लोगों से अपने परिवारों और साथियों सहित रैली में पहुंचने की अपील की जा रही है। विधायक सेखों ने बताया कि 26 नवंबर को सुबह 11 बजे आयोजित होने वाली इस रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता विशेष रूप से शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि फरीदकोट हलके से भारी संख्या में लोगों की भागीदारी इस कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाएगी। सेखों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब विकास और खुशहाली की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रदेश में पुरानी राजनीति को पीछे छोड़कर ईमानदार राजनीति के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के क्षेत्र में नवीन बदलाव किए जा रहे हैं।

पार्टी का स्थापना दिवस नहीं, बदलाव की राजनीति का अवसर : सेखों

विधायक सेखों ने बताया कि आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस सिर्फ पार्टी का आयोजन नहीं, बल्कि पंजाब में बदलाव की राजनीति और खुशहाल भविष्य के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ लेकर मोगा पहुंचने की अपील की। राजनीतिक दृष्टि से भी इस रैली को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी अपनी संगठनात्मक ताकत और जनसमर्थन का प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट