- Hindi News
- Local
- Punjab
- Fazilka
- Abohar
- Abohar Marathon | 15000 Runners Participate In Fitness Sports Event
नशे से दूर रहने, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने के मकसद से रविवार, 22 नवंबर को विधायक संदीप जाखड़ ट्रस्ट की ओर से सातवीं 'अबोहर मैराथन' का भव्य कार्यक्रम किया गया। इस खेल महाकुंभ में 15 हजार से भी ज्यादा धावकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और
मैराथन में देश के अलग-अलग राज्यों से आए धावकों ने 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की तीन श्रेणियों में दमखम दिखाया। विभिन्न आयु वर्गों में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले विजेताओं को कुल 1 लाख 69 हजार 200 रुपये के नकद पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उत्साहवर्धन हेतु दौड़ में शामिल होने वाले प्रत्येक धावक को मेडल और रिफ्रेशमेंट प्रदान की गई।
नशामुक्त पंजाब बनाने का सामूहिक प्रयास इस अवसर पर विधायक संदीप जाखड़ ने बताया कि अबोहर मैराथन एक स्वस्थ समाज और नशामुक्त पंजाब बनाने की दिशा में एक सामूहिक प्रयास है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि हर वर्ष धावकों की बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि इलाका के लोग स्वास्थ्य, फिटनेस और खेलों के प्रति निरंतर जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने जोर देकर बताया कि आज बच्चों और युवाओं को नशे से बचाकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की सख्त जरूरत है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने हेतु प्रेरित करते हैं और जाखड़ ट्रस्ट भविष्य में भी खेल संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु ऐसे आयोजन जारी रखेगा।
ये गणमान्य रहे मौजूद इस भव्य आयोजन के बीच अजयवीर जाखड़, मेयर पूजा वधवा, जाखड़ ट्रस्ट के ट्रस्टी गुरबचन सिंह, जीत कटारिया और जयवीर जाखड़ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







