भारत सरकार की जनगणना के दूसरे चरण के तहत ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तरनतारन के निवासी 30 नवंबर 2026 तक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर डॉ.

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जनगणना के इतिहास में यह पहली बार है जब नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपने और परिवार के सदस्यों का विवरण भरने का अवसर दिया गया है। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात, 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक सरकारी गणनाकार घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे।

पोर्टल और क्यूआर कोड के जरिए होगा पंजीकरण

विज्ञापनIn-Article Banner

प्रशासन के मुताबिक, नागरिक सरकार के आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर या जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना विवरण अपलोड कर सकते हैं। जानकारी सफलतापूर्वक जमा होने के पश्चात आवेदक को एक विशेष ‘स्व-गणना आईडी’ प्राप्त होगी। जब 1 दिसंबर के पश्चात गणनाकार घर आएंगे, तो यह आईडी उनके साथ साझा कर सूचना का सत्यापन कराया जा सकेगा, जिससे वक्त की भी बचत होगी।

विकास योजनाओं का आधार बनेंगे सही आंकड़े डॉ. निर्मल ओसेपचन ने जिले के समस्त निवासियों से निर्धारित तिथि यानी 30 नवंबर से पहले अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि जनगणना के सटीक आंकड़े ही राज्य और देश की आगामी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की नींव तैयार करते हैं, इसलिए हर नागरिक की भागीदारी बेहद अहम है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट