वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने, गलतियां ठीक कराने या किसी अपात्र नाम को हटवाने का मौका है। पंजाब में वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण (SSR-2027) के तहत रविवार को मोहाली जिले के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए। इन कैंपों में बूथ लेवल अफसर

रूपनगर मंडल के कमिश्नर एवं इलेक्टोरल रोल ऑब्जर्वर विनय बुबलेनी और डीसी आदित्य दचलवाल ने मोहाली के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल, फेज-1 स्थित शास्त्री मॉडल स्कूल, सेक्टर-91 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल (जूनियर) और लांडरां के सरकारी हाई स्कूल में व्यवस्थाएं जांचीं। इसी बीच बीएलओ की उपस्थिति, वोटर लिस्ट और लोगों को दी जा रही सहायता का जायजा लिया।

18 वर्ष के होने वाले युवा भी बनवा सकते हैं वोट

विज्ञापनIn-Article Banner

वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने हेतु 1 जनवरी 2027 को पात्रता की तारीख तय की गई है। अर्थात जिन युवाओं की उम्र इस तारीख को 18 साल हो रही है, वे भी वोट बनवाने हेतु आवेदन कर सकते हैं। अफसरों ने पात्र युवाओं सहित समस्त नागरिकों से वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने और नाम दर्ज करवाने की अपील की।

कैंप में मौजूद बीएलओ आवेदन भरने और सही फॉर्म चुनने में मदद करेंगे। नागरिक जिला चुनाव कार्यालय और निर्वाचन पंजीकरण अफसरों के कार्यालयों में बनाए गए हेल्प डेस्क से भी सूचना ले सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

ऑनलाइन भी कर सकेंगे आवेदन

जिन लोगों को मोबाइल या कंप्यूटर चलाना आता है, वे चुनाव आयोग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी नया वोट बनवाने या वोटर लिस्ट में दर्ज जानकारी ठीक करवाने हेतु आवेदन कर सकते हैं। अफसरों के मुताबिक, विशेष पुनरीक्षण का मकसद सभी पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करना सुनिश्चित करना है।

1 दिसंबर को इलेक्टोरल रोल ऑब्जर्वर विनय बुबलेनी जिले के सांसदों, विधायकों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष पुनरीक्षण को लेकर मीटिंग भी करेंगे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट