- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Respect For The Constitution Should Not Be Limited To Speeches, It Should Also Be Reflected In Practice.
संविधान दिवस पर अमृतसर बार एसोसिएशन और भगवान वाल्मीकि तीर्थ धर्म प्रचार कमेटी के प्रतिनिधियों ने संयुक्त बयान जारी कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि संविधान का सम्मान केवल भाषणों तक सीमित न रहकर समाज के व्यवहार में भी झलकना चाहिए। महिलाओं की बराबरी-भाईचारे की रक्षा ही इसकी असली भावना है।
बार प्रधान एडवोकेट गुरप्रीत सिंह पनेसर, संयुक्त सचिव एडवोकेट सौरभ शर्मा, एडवोकेट नरेश गिल, वाइस चेयरमैन एडवोकेट रणजीत सिंह और प्रधान रिंकू मल्होत्रा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया। उन्होंने बताया कि अनुच्छेद 14 व 15 के तहत महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा व रोजगार में बराबर हिस्सेदारी मिले। वकीलों से वंचित वर्गों को फ्री लीगल हेल्प देने का आह्वान किया गया।







