भास्कर न्यूज़ | लुधियाना संविधान दिवस के अवसर पर लुधियाना जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) ने टिब्बा रोड स्थित कार्यालय से संविधान बचाओ मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक) ने किया। आयोजन के बीच उपस्थित वक्ताओं ने क्षेत्रवासियों और देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर, भारतीय संविधान के निर्माता, को याद करते हुए उन्हें और संविधान सभा के सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारतीय संविधान को विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान बताते हुए बताया कि यह हर नागरिक को बिना भेदभाव समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। मार्च में कांग्रेस पार्टी के भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।