भास्कर न्यूज़ | लुधियाना मॉडल ग्राम स्थित मालवा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संविधान दिवस एनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने देशभक्ति के माहौल में मनाया। कार्यक्रम कमांडिंग ऑफिसर, नंबर 4 पंजाब एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, लुधियाना तथा सहायक निदेशक, युव

कार्यक्रम में परमबीर सिंह ने कैडेटों और स्वयंसेवकों को भारतीय संविधान के इतिहास, महत्व और मूल मूल्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संविधान मौलिक अधिकारों के साथ नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।

स्कूल ने अधिकारों और कर्तव्यों पर केंद्रित विशेष फिल्म भी दिखाई। विद्यार्थियों ने डॉ. बीआर अंबेडकर के जीवन, योगदान और संविधान निर्माण पर भाषण, कविताएं तथा संक्षिप्त प्रस्तुतियां दीं। प्रिंसिपल सरदार करमजीत सिंह ने आयोजन की सराहना की।

विज्ञापनIn-Article Banner

मैडम मनदीप कौर, गुरप्रीत कौर और मनदीप सिंह ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। लुधियाना| भारतीय संविधान दिवस पर डॉ. अंबेडकर यूथ सेना पंजाब की ओर से डॉ. अंबेडकर भवन में संविधान चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोजन की अगुवाई प्रधान राजकुमार हैप्पी, उप प्रधान अश्वनी कुमार मकखन, सचिव पप्पू खान और प्रेस सचिव नंद लाल राव ने की। आयोजन में सीनियर कांग्रेसी नेता गुरमेहर पहलवान, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा तथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की महिला प्रधान अनीता अरोड़ा प्रमुख अतिथि के तौर पर पहुंचे।

कार्यक्रम में गुरमेल सिंह पहलवान ने बताया कि डॉ. अंबेडकर की विचारधारा पर चलते हुए वह और उनकी टीम जरूरतमंद परिवारों की शादी करवाते आ रहे हैं। इस अवसर पर सिम्मी सहोता, सद्दाम सिद्विकी, लवलीन गिल, रूचि पाहुजा, हरजिंदर सिंह राजू, ऐडवोकेट दिगंबर सि़ह, डॉ. सुरिंदर पाल जकखू और सिमरन धुग्गा सहित अन्य मौजूद थे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर