- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Fitness Certification Process Of 2000 Buses Has Been Stopped For 20 Days, Warning Issued To Hand Over The Keys.
भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब में कमर्शियल वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पिछले 20 दिनों से ठप पड़ी है। स्पीड लिमिटिंग डिवाइस (एसएलडी) के पुराने डेटा से जुड़ी तकनीकी समस्या की वजह से मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) वाहनों की पासिंग नहीं कर रहे हैं। इससे ट्
अकेले लुधियाना में करीब 2 हजार बसों की फिटनेस पेंडिंग पड़ी है। बस ऑपरेटर यूनियन के गुरविंदर सिंह जोली के अनुसार, अनेक बस संचालकों ने साल 2025 में ही नई बसें खरीदी थीं। इनमें पहले से स्पीड लिमिटिंग डिवाइस लगे हुए हैं, इसके बावजूद एमवीआई की ओर से नया डिवाइस लगवाने हेतु बताया जा रहा है। इससे बस ऑपरेटरों की दिक्कत बढ़ गई है।
उन्हें बसें सड़कों पर नहीं चलने के बाद भी हर महीने बैंक की किश्तें चुकानी पड़ रही हैं। वहीं, फिटनेस नहीं होने पर चालान के डर से संचालक बसें सड़क पर उतारने से बच रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर लुधियाना ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर क्लब ने सरकार और ट्रांसपोर्ट विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है।
क्लब के प्रधान जोधा सिंह और जनरल सेक्रेटरी जतिंदर पाल सिंह मक्कड़ ने मांग की कि वर्ष 2015 से 2026 तक वाहनों में लगाए गए सभी एसएलडी डिवाइसों का पुराना डेटा वाहन पोर्टल से जोड़ा जाए, ताकि फिटनेस प्रक्रिया तत्काल बहाल हो सके।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र परेशानी का समाधान नहीं किया गया तो पंजाब स्तर पर संघर्ष शुरू किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ट्रांसपोर्टर अपनी गाड़ियों की चाबियां सरकार को सौंप देंगे। {उधर, पुरानी कमर्शियल गाड़ियों को लेकर क्लब के सदस्यों ने जानकारी दी कि वर्ष 2015 से 2026 के बीच मान्यता प्राप्त एजेंसियों के जरिए लगाए गए एसएलडी डिवाइसों का पुराना डेटा वाहन पोर्टल से लिंक न होने के चलते फिटनेस सर्टिफिकेट जारी नहीं हो पा रहे हैं।
ट्रांसपोर्टरों का इल्जाम है कि महकमा, डिवाइस कंपनियों और एजेंसियों के बीच तालमेल की कमी का खमियाजा वाहन मालिकों को भुगतना पड़ रहा है। {खरीद-बिक्री प्रभावित: ऑटो डीलर तरुण सिंगला के मुताबिक, फिटनेस की अड़चन से वाहनों की खरीद-फरोख्त और ट्रांसफर का काम भी रुक रहा है।
किश्तों का भारी बोझ: अमरजीत सिंह भिखी ने बताया कि गाड़ियां खड़ी होने के बाद भी बैंक किश्तें, बीमा और टैक्स जारी हैं, जबकि अनेक वाहनों की मासिक किश्त 50 से 60 हजार रुपए तक है।







