लुधियाना| एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (एलईसी सी), जीटी रोड, साहनेवाल, लुधियाना में आज से 30 नवंबर तक आर्किटेक्चर, कंस्ट्रक्शन और डेकोर से जुड़ी प्रदर्शनी इंटेक्स्ट एक्सपो 2026 का कार्यक्रम किया जाएगा। यह 15वां संस्करण इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स

आयोजकों के मुताबिक प्रदर्शनी में आधुनिक इमारतों के निर्माण, इंटीरियर-एक्सटीरियर डिजाइन, फसाड सिस्टम, क्लैडिंग, आर्किटेक्चरल ग्लास, दरवाजे-खिड़कियां, फ्लोरिंग, टाइल्स, फर्निशिंग, सैनिटरीवेयर और बाथरूम फिटिंग्स के नवीन उत्पाद व समाधान प्रदर्शित होंगे। ग्रीन बिल्डिंग, ऊर्जा-बचत लाइटिंग, सोलर एनर्जी, थर्मल इंसुलेशन और जल प्रबंधन तकनीकों पर भी फोकस रहेगा।

उद्घाटन आज दोपहर 12:30 बजे पंजाब के कैबिनेट मंत्री सरदार हरदीप सिंह मुंडियां करेंगे। कल लेम्निस्केट 2026 कॉन्फ्रेंस में आर्किटेक्ट साहिल तनवीर और इंजीनियर सर्वदीप बस्सी विशेषज्ञ सत्र लेंगे। संजय कुमार शर्मा, बलबीर कुमार बग्गा, निरंजन कुमार, बलजीत बावा, अंकुर भंडारी, अर्जुनदीप शर्मा, संजय गोयल, योगेश सिंघला, पूजा वर्मानी, वरुणेश खुराना, अमृता तनेजा, गुरविंदर सिंह सचदेवा, दिनेश अग्रवाल, रमनजोत सिंह, अनिल अग्रवाल, मनोज जग्गी और गुरविंदर सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर