भास्कर न्यूज़ | लुधियाना पीडब्ल्यूडी के जिला चेयरमैन मुनीश वर्मा को डिवीजन सुपरिंटेंडेंट के रूप में प्रांतीय मंडल में जिम्मेदारी सौंपी गई। आयोजन के बीच मुनीश वर्मा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विशेष रूप से अमित अरोड़ा, सूबा प्रधान पीडब्ल्यूडी, तथा लुधियाना के जिला प्रधान पीएसएमएसयू संदीप भुबंक उपस्थित रहे। दोनों ने मुनीश वर्मा को नई जिम्मेदारी हेतु बधाई दी और औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी कराई गई। समारोह में कार्यकारी इंजीनियर इंजीनियर कमलजीत सिंह, एसडीओ इंजीनियर रजिंदर सिंह, इंजीनियर सरूप सिंह (जनरल सचिव, इंजीनियरिंग विंग), इंजीनियर कुलविंदर सिंह, इंजीनियर राजेश कुमार, हरप्रीत सिंह जेडीएम, दविंदर सिंह, निशांत नरूला और गुरदास सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन उपस्थिति दर्ज कराने और विभागीय औपचारिकताओं के साथ किया गया।