- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Nakodar
- Nakodar Health Center Inauguration | MLA BB Indrajit Kaur Free Test Meds
जालंधर के नकोदर हलके के ग्राम थम्मणवाल में 28.50 लाख रुपए की लागत से बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधायक बीबी इंद्रजीत कौर मान ने उद्घाटन किया। सेंटर में मरीजों को 104 प्रकार की दवाइयां और 11 तरह के लैब टेस्ट मुफ्त मिलेंगे।
विधायक बीबी मान ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी तक नियमित जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी। छोटे बच्चों के टेस्ट और मुफ्त उपचार की सुविधा भी यहां होगी।
गांवों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचा रही सरकार : विधायक
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना चाहती है। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरी पार्टियों को 70 साल मिले, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पांच साल में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य किए। उन्होंने लोगों से ‘आप’ को एक और मौका देने की अपील की।
यह लोग रहे मौजूद
आयोजन में मार्केट कमेटी बिलगा के चेयरमैन जसवीर सिंह, सरपंच हरप्रीत सिंह लद्धड़ कलां, सरपंच गुरदेव सिंह भुल्लर, सरपंच अमनप्रीत सिंह बुर्ज केला, महिला विंग की ब्लॉक प्रधान कमलजीत कौर, थम्मणवाल के पंच बलवंत राय और पंच कमलजीत कौर मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त बलिहार सिंह लद्धड़ कलां, डॉ. हंसराज संगोवाल, पलविंदर सिंह खोखेवाल, जसविंदर सिंह भुल्लर, उम्मीद वर्कर मीरा, सुपरवाइजर ऊषा रानी, उम्मीद वर्कर प्रवीन और सुपरवाइजर राजिंदर कौर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।







