पंजाब सरकार के ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ अभियान के तहत मानसा, जोगा और रल्ला के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में मेडिकल स्टोरों की अचानक पड़ताल की गई। यह कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर नवजोत के निर्देशों पर अमल में लाई गई।

स्टॉक, बिल और रजिस्टरों की पड़ताल

ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुखबीर चंद ने मानसा नगर के साथ-साथ जोगा और रल्ला के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। जिले में दवा की दुकानों की नियमित रूप से औचक छानबीन की जा रही है। निरीक्षण के बीच मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस, दवाइयों के स्टॉक, खरीद-बिक्री के बिल और संबंधित रजिस्टरों की जांच की गई।

विज्ञापनIn-Article Banner

केमिस्टों को निर्देश और सख्त चेतावनी

सुखबीर चंद ने केमिस्टों को प्रत्येक दवा का पूरा रिकॉर्ड संधारित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि दुकानों के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग हर समय चालू रखी जाए।

ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर