तरनतारन के 132 केवीए सब स्टेशन से संचालित 11 केवी सिटी-1 और सिटी 6 फीडरों की बिजली सप्लाई शनिवार, 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इसी बीच 11 केवी सिटी 2 फीडर का बाइफरकेशन किया जाएगा। यह सूचना इंजीनियर गुरभेज सिंह, सब डिविजनल ऑफिसर अर्बन तरनतारन, इंजीनियर हरभेज सिंह जेई, इंजीनियर कमलप्रीत सिंह जेई और इंजीनियर हरजीत सिंह जेई ने दी। इन मोहल्लों में बंद रहेगी आपूर्ति बिजली बंद रहने का असर मोहल्ला भाग शाह, नवां बाजार, तहसील बाजार, पेट्रोल पंप वाली गली और गली इंदर सिंह वाली सरहाली रोड पर रहेगा। काजीकोट रोड, छोटा काजीकोट, चंद्र कॉलोनी तहसील बाजार, मोहल्ला जस्से वाला और सर्कुलर रोड में भी सप्लाई बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त पार्क एवेन्यू, जय दीप एवेन्यू, श्री गुरु अर्जन देव कॉलोनी, नूरदी रोड, पलासौर रोड और मोहल्ला टैंक छत्री तरनतारन में भी बिजली बंद रहेगी।
तरनतारन में कल दिनभर बंद रहेगी बिजली सप्लाई:11 केवी सिटी 2 फीडर का बाइफरकेशन होगा, अनेक मोहल्लों-बाजाराें पर पड़ेगा असर
तरनतारन के 132 केवीए सब स्टेशन से संचालित 11 केवी सिटी-1 और सिटी 6 फीडरों की बिजली सप्लाई शनिवार, 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इन मोहल्लों में बंद रहेगी आपूर्ति बिजली बंद रहने का असर मोहल्ला भाग शाह, नवां बाजार, तहसील बाजार, पेट्रोल पंप वाली गली और गली इंदर सिंह वाली सरहाली…
EEditor
27 नव॰ 2026, 08:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






