- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Moga MLA Amandeep Kaur Arora Father Questioned By ED | Money Laundering
मोगा भूमि घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मोगा से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के पिता जसपाल सिंह से पूछताछ की है। वह सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित ईडी कार्यालय पहुंच गए थे, जबकि शाम साढ़े पांच बजे तक उनस
प्रश्न कम थे, तीन चार चरणों में हुई पूछताछ
जसपाल सिंह ने बताया कि जमीन के प्रकरण में उन्हें आज ईडी ने पूछताछ हेतु बुलाया था। उनसे जो सवाल पूछे गए थे, उनका जवाब दे दिया। जब उनसे पूछा गया कि वह सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंच गए थे, जबकि अब बाहर जा रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि शुरू में इंतजार बहुत करवाया। नंबर नहीं आता है। पूछताछ लगातार नहीं चलती है। तीन-चार बार बीच में ब्रेक होती है। इस वजह से वक्त अधिक लग जाता है। वे प्रश्न ज्यादा नहीं पूछते हैं। बेटे और उनका मोबाइल भी ईडी के पास जब्त जसपाल सिंह से किस तरह के सवाल पूछे गए थे? इस पर उन्होंने कहा कि उनके पास कोई डेटा है। हमारे फोन जब्त हैं। हमें दोबारा बुलाया जा सकता है, लेकिन अभी तक कोई आदेश नहीं है। विधायक के बारे में सीधे कोई प्रश्न नहीं था। उन्होंने पूछा कि क्या आपकी बेटी है? मैंने कहा कि मेरी बेटी है।
जब उनसे पूछा गया कि विधायक साहब को पूछताछ हेतु बुलाया है, पेश होंगे? इस पर जसपाल सिंह ने बताया कि इस बारे में उन्हें पता होगा। मुझसे किसी तरह का कोई कागज नहीं मांगा था। मोगा की जमीनों के बारे में प्रश्न हुआ था। मोबाइल फोन के बारे में पूछा। बेटे का फोन भी जब्त हुआ। उनकी स्टेटमेंट हुई है। दोबारा कब बुलाया जाएगा, इस पर उनका उत्तर था कि अभी समन भेजेंगे।







