- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar ED Summons | Punjab Finance Secretary KP Sinha Corruption Case
पंजाब सरकार के वित्त महकमा के प्रमुख सचिव केपी सिन्हा को 26 नवंबर को जालंधर ED ने जांच पेश होने के निर्देश दिए हैं। पंजाब में भ्रष्टाचार और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोपों की पड़ताल अब सरकार के उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों तक पहुंच गई है। प्र
रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से शुरू हुई छानबीन मई 2026 में मोहाली के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में कथित अनियमितताओं की छानबीन से शुरू हुआ यह सिलसिला अब प्रदेश के शीर्ष प्रशासनिक अफसरों तक पहुंच गया है। सबसे पहले GMADA के अधिकारियों और संबंधित प्रोजेक्ट्स से जुड़े लोगों को छानबीन के दायरे में लिया गया। इसके बाद अगस्त में IAS अफसर कंवलप्रीत बराड़ से दो बार पूछताछ हुई।
26 ठिकानों पर हुई थी छापेमारी 31 अगस्त को पूर्व प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा को भी समन जारी किया गया था। वह 9 सितंबर को जालंधर स्थित ED कार्यालय में पेश हुए और उनसे 8 घंटे से ज्यादा पूछताछ हुई। सितंबर में ED ने GMADA मुख्यालय और हाउसिंग विभाग से जुड़े 26 ठिकानों पर छापेमारी की। इसके बाद नवंबर में GMADA के मुख्य प्रशासक संदीप ऋषि और हाउसिंग विभाग के मुख्य सचिव विकास गर्ग को समन जारी किए गए। इस मामले में जमीन अधिग्रहण, नीलामी, आवंटन, CLU मंजूरी और बिल्डरों को कथित रियायत देने जैसे फैसलों की छानबीन की जा रही है। अब ED ने पंजाब के मौजूदा प्रमुख सचिव केएपी सिन्हा और प्रमुख वित्त सचिव को भी समन जारी कर दिया है।







