अर्बन एस्टेट फेज-2 के डी-ब्लॉक के निवासियों ने क्षेत्रीय पार्क में शाम के पश्चात सुरक्षा व्यवस्था और रोशनी को लेकर प्रशासन पर प्रश्न उठाए हैं। निवासियों के मुताबिक, शाम ढलते ही पार्क में अनजान लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है और अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्व कथित तौर पर गलत गतिविधियां करते हैं, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों में भय बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पार्क में सुविधाएं विकसित की गई थीं, मगर रात होते ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने से पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है। इल्जाम है कि रेलवे लाइन की ओर से भी कुछ लोग अंधेरे में पटरियां पार कर पार्क में प्रवेश कर लेते हैं, इसलिए उस तरफ आने-जाने वाले रास्तों पर फेंसिंग की मांग की गई। निवासियों ने 12 फुट चौड़ी सड़क पर स्पीड ब्रेकर न होने और नीचे 15 फुट गहरे सीवर के कारण संभावित खतरे का मुद्दा भी उठाया।

उनका कहना है कि थाना नंबर-7 पास होने के बाद भी रात में गश्त और चेकिंग नियमित नहीं होती। मीटिंग में डॉ. आर.पी. शर्मा, नवीन कश्यप, दरमिंदर, एस.पी. सिंह, हरजीत सिंह, एडवोकेट खुशदिल और समाज सेवक संजीव देव शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर