- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Census 2027: Digital LED Vans Disseminate Messages To Villages
जनगणना-2027 को लेकर जिले में जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सब-डिवीजन जालंधर-1 के इलाकों और गांवों में डिजिटल एलईडी वैन के जरिए ऑडियो-वीडियो संदेश प्रसारित कर जनगणना की प्रक्रिया, महत्व और ऑनलाइन सुविधाओं की सूचना दी जा रही है।
सेंसस चार्ज अफसर-कम-मुख्य कार्यकारी अफसर कैंटोनमेंट बोर्ड, जालंधर ओमपाल सिंह ने जालंधर छावनी इलाका से डिजिटल जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रभावी बनाने हेतु डिजिटल वैन के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक, स्कूलों में भाषण और पैम्फलेट वितरण जैसी गतिविधियां भी कराई जा रही हैं।
इस घटनास्थल पर सहायक चार्ज अफसर राजन शर्मा, दफ्तर सुपरिंटेंडेंट राजेश अटवाल, विनोद कुमार, सुनील कुमार और तजिंदर कुमार मौजूद रहे।







