- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- LED Digital Van Will Create Awareness About Census 2027
जनगणना-2027 को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के मकसद से एलईडी से सुसज्जित डिजिटल वैन के जरिए अभियान चलाया जा रहा है। इस वैन को एसई-कम-चार्ज अफसर जसपाल लक्खा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनगणना से संबंधित जानकारी प्रसारित करेगी।
जसपाल लक्खा ने बताया कि वैन के माध्यम से ऑडियो-वीडियो संदेशों के जरिए जनगणना-2027 के महत्व, प्रक्रिया और स्व-गणना की ऑनलाइन सुविधा के बारे में सूचना दी जा रही है। जिला प्रशासन के साथ निगम भी जनगणना आयोजन के बारे में अधिक से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचाने के प्रयास कर रहा है। स्व-गणना 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है और 30 नवंबर 2026 तक चलेगी।
स्व-गणना पूरी होने पर प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट कोड जारी किया जाएगा, जिसे घर-घर आने वाले अधिकृत कर्मी के साथ साझा करना अनिवार्य होगा। इस घटनास्थल पर शेखर मोतला, विनय मलहोत्रा और मयंक शर्मा भी मौजूद रहे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







