पुणे में 20 और 21 नवंबर को आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय सम्मेलन में कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल ने जालंधर का प्रतिनिधित्व किया। कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (सीटी) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) साक्षरता पर केंद्रित इस सम्मेलन में स्कूल के एक्शन रिसर्च पेपर को 'इंटरडिसिप्लिनरी कनेक्शंस- समस्त विषयों में सीटी' श्रेणी में पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ मान्यता मिली।

देशभर के स्कूलों और सहोदय कॉम्प्लेक्स के तकरीबन 1,300 प्राचार्यों व निदेशकों की उपस्थिति वाले इस कार्यक्रम का मकसद सीटी व एआई साक्षरता बढ़ाना, शिक्षकों की तैयारी मजबूत करना और जिम्मेदार एआई पर विमर्श करना था।

स्कूल के मुताबिक, सीबीएसई परिपत्र के पश्चात प्रिपरेटरी और मिडिल कक्षाओं की पहचान कर शिक्षकों के प्रशिक्षण, संयुक्त पाठ-योजना और कक्षा में सीटी व एआई के एकीकरण पर काम किया गया। लर्निंग विंग्स एजुकेशन सिस्टम के मार्गदर्शन में डॉ. प्रियंका भाटिया, श्याम सुंदर और वेंकटेशन नटराजन ने इस पहल को दिशा दी।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट