जालंधर | पंजाब हॉकी लीग सीजन-3 के छठे दिन ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में रोचक मुकाबले खेले गए। सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 4-0 से हराया; चरनजीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि अक्षय सिंह और मनदीप सिंह ने एक-एक गोल जोड़ा। एक अन्य मुकाबले में नामधारी इलेवन ने गवर्नमेंट हॉकी अकादमी, सोनीपत को शूटआउट में 5-4 से हराकर बोनस अंक लिया; निर्धारित वक्त तक मैच 3-3 से बराबर रहा।