- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- The Road Near The Railway Crossing On Ramamandi Talhan Road Is In Bad Condition.
रामामंडी से तल्हण रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के आसपास जर्जर सड़क और जाम से लोगों को रोजाना दिक्कत झेलनी पड़ रही है। यह मार्ग शहर से सटे अनेक गांवों को जोड़ता है। भारी संख्या में ग्रामीण और राहगीर नियमित तौर पर इसी सड़क से आते-जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर गड्ढों की वजह से वाहनों की गति धीमी हो जाती है।
वहीं, ट्रैफिक अधिक रहने से हालत और बिगड़ जाती है। इन दिनों शादी का सीजन होने से दबाव बढ़ गया है। इस सड़क पर लगभग सात मैरिज पैलेस हैं। समारोहों के बीच आने-जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम की समस्या लंबी हो जाती है।
यह भी बताया कि रेलवे क्रॉसिंग से करीब 500 मीटर की दूरी पर सीनियर डिप्टी मेयर का कार्यालय होने के बाद भी सड़क की हालत में सुधार नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासियों ने सड़क की मरम्मत और व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







