- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Prizes Were Distributed To The Winners Of The Sports Day.
जालंधर | पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 जालंधर छावनी में विद्यालय के प्रिंसिपल रविंदर कुमार के मार्गदर्शन में वार्षिक खेल दिवस उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रतिभा, अनुशासन और
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय खेल प्राधिकरण की पूर्व हॉकी कोच डॉ. बलजीत कौर शामिल हुईं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मिस्टर इंडिया तथा सेवानिवृत्त खेल शिक्षक विजय उपस्थित रहे। आयोजन की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई और प्रिंसिपल रविंदर कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
सांस्कृतिक आयोजन में परेड, स्वागत गीत, भांगड़ा, गिद्दा और जुंबा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। डॉ. बलजीत कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल स्वस्थ जीवन का आधार हैं और इससे शारीरिक क्षमता के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व जैसे गुण विकसित होते हैं।
दौड़, रस्साकशी और योग सहित गतिविधियां कराई गईं। अंत में विजेता विद्यार्थियों को डॉ. बलजीत कौर, जीत और प्रिंसिपल रविंदर कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में खेल महकमा के रमणदीप व रितिका का योगदान रहा। मंच संचालन यशोदा साहनी और फरखूदा बेगम ने किया। उप-प्रिंसिपल उग्र मोहन यादव ने आभार व्यक्त किया।







