जालंधर | डीएवी कॉलेज के पोस्ट ग्रेजुएट कॉमर्स एंड मैनेजमेंट महकमा के 13 विद्यार्थियों ने सीए फाउंडेशन और कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) में कामयाबी हासिल की। कॉलेज के मुताबिक सीए फाउंडेशन में 9 और सीएसईईटी में 4 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 6 नवंबर को घोषित सीए फाउंडेशन परिणाम में बीकॉम एफएस सेमेस्टर-1 की इशिका गुप्ता ने डिस्टिंक्शन के साथ परीक्षा पास की। अन्य कामयाब विद्यार्थियों में कुंश गुलाटी, वेदिका बग्गा, शुभकरमन सिंह, पलिका सोढ़ी, अभिषेक पठारिया, गौरव हूरिया, वरलीन कौर सोखी और दक्ष गुप्ता शामिल हैं। सीएसईईटी परिणाम में शिबू रजक, हितांशी, वंश नैयर और सिमरनप्रीत कौर कामयाब रहे। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनूप कुमार ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए बताया कि स्नातक पढ़ाई के साथ राष्ट्रीय स्तर की व्यावसायिक परीक्षा में कामयाबी मेहनत और संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाती है। विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कपूर तथा कॉमर्स फोरम अध्यक्ष डॉ. मानव अग्रवाल ने खुशी जताई है।