सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड की बीसीए प्रथम साल की छात्रा हर्षिता सेठी ने इलेक्टोरल क्लब के माध्यम से आयोजित जिला स्तरीय चुनावी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 16वां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणामों में हर्षिता सेठी ने शीर्ष 20 प्रतिभागियों में स्थान बनाते हुए सामान्य ज्ञान, चुनावी जागरूकता और विभिन्न विषयों की समझ का प्रदर्शन किया।

संस्थान के मुताबिक यह उपलब्धि कक्षा की पढ़ाई के साथ अतिरिक्त अध्ययन और सीखने की निरंतरता को दर्शाती है। हर्षिता की कामयाबी पर ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा तथा सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल डॉ. रोहन शर्मा ने प्रदर्शन की सराहना की।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर