- Hindi News
- Local
- Punjab
- Fazilka
- Abohar
- Balkaur Singh At Abohar Gatka Competition | Slams BJP Akali Dal
अबोहर में आयेाजित गतका प्रतियोगिता में पहुंचे सिद्धू मुसेवाला के पिता बलकौर सिंह।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू गुरुवार की सुबह अबोहर के फाजिल्का रोड स्थित बुर्जमुहार कॉलोनी में गतका प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने नेताओं और गैंगस्टरों के आपसी गठजोड़ पर चिंता जताई।
प्रतियोगिता का आयोजन गतका फेडरेशन फाजिल्का ने किया था। फेडरेशन के सचिनजीत सिंह और अन्य आयोजकों ने बलकौर सिंह का स्वागत किया। उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़ने और सिख मर्यादाओं का पालन करने की अपील की।
पांच वर्ष से पंजाब के लोगों ने परेशानी झेली : बलकौर सिंह
बलकौर सिंह ने कहा कि पिछले लगभग पांच साल में प्रदेश के लोगों ने बहुत परेशानी झेली है। उनके अनुसार, राज्य में कानून-व्यवस्था खराब रही और नशा तस्करी व गैंगस्टरवाद बढ़ा है। उन्होंने बताया कि देश में हर व्यक्ति को जिंदा रहने का अधिकार है।
उन्होंने बताया कि 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। बलकौर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पिछले कार्यकाल में पंजाब में कानून का पालन होता था। उन्होंने कहा कि लोग फिर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे तो राज्य में कानून-व्यवस्था बेहतर होगी।
बलकौर सिंह ने बताया कि कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। पार्टी उन्हें जहां से टिकट देगी, वे वहां से चुनाव लड़ेंगे।
बलकौर सिंह बोले- भाजपा- अकाली दल जनता को गुमराह कर रहे
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर उन्होंने बताया कि दोनों पार्टियां लोगों को गुमराह कर रही हैं। उनके मुताबिक, दोनों का गठबंधन अंदर से कभी टूटा ही नहीं था और यह उनका जन्मजात गठजोड़ है।
उन्होंने प्रश्न किया कि जिस भाजपा के आदेश पर हरियाणा बॉर्डर पर करीब 700 अन्नदाता शहीद हुए, उससे शिरोमणि अकाली दल अब समझौता क्यों कर रही है। उन्होंने लोगों से शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन की चिंता न करने और नेताओं व गैंगस्टरों के गठजोड़ पर ध्यान देने को बताया।







