- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Italy TV Show Istrani Controversy | Nihang Singh Character Objection
निहंग सिंह को गे दिखाने और गंदे सीन करवाने पर इटालियन सीरियल इस्त्रानी विवादों में आ गया है। इटली की सिख संगत के इस सीरियल पर चुप्पी साधने का विदेश में रह रहे अन्य सिखों और पंजाबी भाइचारे ने विरोध जताया है।
इटली के टीवी शो इस्त्रानी को लेकर सिख संगत और सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। द संघा एंड जूजू शो में इस सीरियल को लेकर कड़ी आपत्ति जताई गई है।
चर्चा में आए शो के वीडियो में एक निहंग सिंह के किरदार को समलैंगिक रूप में दिखाए जाने और आपत्तिजनक सीनों के फिल्मांकन को लेकर नाराजगी जताई जा रही है।
अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…
निहंग के रूप में दिखाया युवक सिख नहीं: आरोप है कि इटली के गुरुद्वारा में शो में यूज करने हेतु पालकी साहिब दी है, किंतु शो को लेकर कोई एतराज नहीं जताया। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि जिस युवक को निहंग के रूप में दिखाया गया है, वो वास्तव में सिख नहीं है।
पंजाबी या सिख ही सजा सकता है दुमाला: हालांकि युवक के सिर पर जिस प्रकार से दुमाला सजाया गया है वो पंजाबी या सिख ही सजा सकता है। नाटक के बोल्ड सीनों से पूरी दुनिया में सिखों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
अभिनेता बलजिंदर ने निभाई से समलैंगी मनराज की भूमिका: वीडियो में दावा किया गया है कि इस प्रोजेक्ट में कुछ सिख युवाओं ने भी भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें बलजिंदर सिंह प्रमुख है। इस युवक का पंजाब में कहां से संबंध है, इसके बारे में भी पता किया जा रहा है।
बलजिंदर सिंह नाटक में मेन किरदार: नाटक में बलजिंदर सिंह मनराज सिंह के किरदार में है जो कहानी में अपनी इटालियन प्रेमिका के साथ लापता होते दिखाए गए हैं। इसके अलावा एक अन्य पात्र को सिर पर दुमाला और नकली दाढ़ी के साथ निहंग स्वरूप में दिखाया गया है।
गुरुद्वारा मैनेजमेंट और शूटिंग से जुड़े इंतजामों पर भी प्रश्न
इस विवाद में इटली के एक स्थानीय गुरुद्वारा की मैनेजमेंट और शूटिंग से जुड़े इंतजामों पर भी प्रश्न खड़े किए गए हैं। आरोप लगाया गया है कि शूटिंग के बीच गुरुद्वारा सिंह सभा नोवाला से पालकी साहिब और लंगर की व्यवस्था गई थी एवं संगत के सदस्यों को बैकग्राउंड कलाकारों के रूप में शामिल किया गया था। सिख संगठनों, निहंग जत्थेबंदियों और श्री अकाल तख्त साहिब से इस पूरे प्रकरण की छानबीन कर जवाबदेही तय करने की मांग की गई है।







