- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Amarveer Of Gurdaspur In 200m, Gaurav Of Jalandhar In 400m
गुरु नानक स्टेडियम में खेडां वतन पंजाब दियां के तहत प्रदेश स्तरीय पैरा खेलों की शुरुआत हुई। जिला प्रशासन और पंजाब पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से खेल विभाग ने पैरा एथलेटिक्स, पैरा बैडमिंटन और पैरा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताएं शुरू करवाईं। औपचारिक उद्घाटन जिला खेल अफसर मनदीप कौशल ने किया।
इस अवसर पर पंजाब पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी जसप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह कोच पंजाब पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, संजीव शर्मा, एथलेटिक्स कोच और अन्य कोच उपस्थित रहे। पहले दिन गुरु नानक स्टेडियम के ट्रैक पर अंडर-19 लड़कों में 200 मीटर में अमरवीर सिंह (गुरदासपुर) पहले, हरमनजोत सिंह (एसएएसनगर) दूसरे और प्रभात सिंह (पटियाला) तीसरे रहे।
400 मीटर में गौरव (जालंधर) पहले, रुपिंदर सिंह (फतेहगढ़ साहिब) दूसरे और रमनदीप सिंह (एसएएस नगर) तीसरे स्थान पर रहे। शास्त्री बैडमिंटन हॉल में बीएसयू अंडर-19 एसएल-4 में सुरजीत कुमार (पठानकोट) पहले, अभिनव कस्तूरिया (एसएएस शहर) दूसरे और शरणदीप सिंह (पठानकोट) तीसरे रहे। एमएस-एसएल-3 में दीवान सिंह (पटियाला) पहले, हरदीप सिंह मान (मुक्तसर साहिब) दूसरे और रविंदर सिंह गिल (मोगा) तीसरे स्थान पर रहे।







