लुधियाना| नगर में चल रही व्यापक सफाई मुहिम के तहत शहर निगम ने डीआईजी रेंज कार्यालय के पास खुले में फेंके गए कचरे को बुधवार को साफ करवा दिया। निगम के अनुसार त्योहारों के मौसम के बीच इस इलाके में कचरा जमा हो गया था, जिसे हटाकर स्थल को साफ किया गया है। शहर निगम ने स्वास्थ्य शाखा के संबंधित अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे इलाका की स्थिति पर नजर रखें और खुले में कचरा फेंकते पकड़े जाने वालों के भारी चालान काटें। नियमों का उल्लंघन रोकने हेतु कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। यह अभियान मेयर इंदरजीत कौर और शहर निगम कमिश्नर दमनजीत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में चलाया जा रहा है। मेयर और कमिश्नर ने बताया कि शहर को साफ-सुथरा रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जानकारी दी कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटे जाएंगे।
डीआईजी रेंज कार्यालय के पास खुले में फेंका कचरा साफ कराया
लुधियाना| नगर में चल रही व्यापक सफाई मुहिम के तहत शहर निगम ने डीआईजी रेंज कार्यालय के पास खुले में फेंके गए कचरे को बुधवार को साफ करवा दिया। शहर निगम ने स्वास्थ्य शाखा के संबंधित अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे इलाका की स्थिति पर नजर रखें और खुले में कचरा फेंकते पकड़े जाने वालों के भारी चालान काटें।
EEditor
26 नव॰ 2026, 10:11 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






