- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Officials Failed To Answer The Question Of The Durability Of 40% Of The Roads, A 5 year Maintenance Requirement Will Be Added.
निगम में सोमवार को हुई एफएंडसीसी की मीटिंग में 35 से 40 फीसदी तक कम रेट पर ठेके लेने वाले ठेकेदारों की कार्य गुणवत्ता को लेकर जमकर गहमागहमी हुई। प्रश्न उठा कि जब ठेकेदार इतने कम रेट पर काम ले रहे हैं तो गुणवत्ता की सुनिश्चित कैसे होगी। निगम अफसर इसका उत्तर ही नहीं दे पाए। एफएंडसीसी में विपक्षी पार्षद गौरव भट्टी ने मांग की कि भविष्य में सड़क निर्माण के टेंडर में कम से कम पांच साल की मेंटेनेंस शर्त अनिवार्य की जाए।
मेयर और कमिश्नर ने आगामी टेंडरों में मेंटेनेंस का प्रावधान शामिल करने के निर्देश दिए हैं। रंगला पंजाब फंड के तहत लगभग 15 करोड़ रुपए की ग्रांट सीधे चेक से देने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए भट्टी ने हाईकोर्ट के आदेशों की कॉपी पेश करते हुए बताया, निगम खुद एस्टीमेट तैयार कर टेंडर लगवाए। कुल 125 प्रस्तावों पर चर्चा हुई और पार्षद कोटे के समस्त विकास कार्य पास कर दिए गए।
पिछली एफएंडसीसी बैठक में कुछ प्रस्ताव अधिकारियों को पूरी छानबीन के पश्चात दोबारा कमेटी के सामने रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए थे। इल्जाम है हलका पूर्वी के विधायक का हवाला देकर अफसरों ने फाइलें आगे बढ़ा दीं। कमेटी मेंबर भट्टी ने सवाल उठाया, रिपोर्ट पेश किए बिना फाइलें आगे बढ़ाने का अधिकार किसे है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







