- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Rotary Club Sets Up Camp On Guruparva, 90 People Examined
श्री गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व के पर रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने कपूर बोन एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयासों से बोन हेल्थ एवं वैलनेस कैंप लगाया। कुल 90 मरीजों की बोन मिनरल डेंसिटी जांच की गई, जिनमें से 50 मरीजों में ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी) की परेशानी पाई गई। इन सभी मरीजों को घटनास्थल पर ही मुफ्त विटामिन डी3 नैनो शॉट्स दिए गए एवं मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।
डॉ. जशनीव कपूर ने हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने के व्यावहारिक उपायों के बारे में जानकारी दी। डॉ. पूजा कपूर ने नवजात शिशुओं हेतु स्तनपान के महत्व और लाभों पर प्रकाश डाला। इस आयोजन ने गुरु नानक देव जी के महान संदेश "सरबत दा भला" की भावना को साकार किया।
रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट के प्रधान तरसेम सिंह ने हॉस्पिटल तथा इस परियोजना को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की। यहां तरसेम सिंह प्रधान, हरबिंदर सिंह सचिव और अन्य मौजूद थ।े







