- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Amritsar Congress Rally | Sachin Pilot Pargat Singh Protest Against Drug
अमृतसर में पंजाब कांग्रेस की ओर से एक रैली की जाएगी। पार्टी ने इस रैली को 'संविधान बचाओ' नाम दिया है।
पंजाब भर में आज विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से शक्ति प्रदर्शन और रैलियां निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में गुरुनगरी अमृतसर में पंजाब कांग्रेस की ओर से एक रैली की जाएगी। पार्टी ने इस रैली को 'संविधान बचाओ' नाम दिया है।
इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में बढ़ते नशे और कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस रैली के जरिए कांग्रेस जहां एक ओर संविधान की रक्षा का संदेश देगी, वहीं दूसरी ओर पंजाब में नशे के मुद्दे और चुनावी प्रक्रिया में कथित 'वोट चोरी' को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर आक्रमण बोलेगी।
'वोट चोरी' को लेकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा कांग्रेस की रैली में दोनों सरकारों के खिलाफ रोष व्यक्त किया जाएगा। इसी बीच पंजाब सरकार को प्रदेश में कथित तौर पर बढ़ते नशे के मुद्दे पर घेरा जाएगा, जबकि केंद्र सरकार के खिलाफ 'वोट चोरी' को लेकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
सचिन पायलट विशेष रूप से शामिल होंगे यह रैली अमृतसर के ग्रैंड ट्रंक रोड पर दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू होगी। कांग्रेस की इस रैली में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट विशेष रूप से शामिल होंगे। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह सहित पंजाब कांग्रेस की शीर्ष लीडरशिप और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।







