- Hindi News
- Local
- Punjab
- Patiala
- Captain Amarinder Singh Statement | BJP Punjab Neglect PM Modi Question
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी में दरकिनार किए जाने से आहत हैं। कैप्टन ने भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए और अपनी उपेक्षा को लेकर साफ नाराजगी जाहिर की।
कैप्टन अपनी नाराजगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी जाहिर कर चुके हैं। कैप्टन बताते हैं कि उन्होंने पीएम मोदी को साफ शब्दों में पूछ लिया कि पंजाब में मेरी जरूरत है या नहीं।
भाजपा में शामिल हुए उन्हें 5 साल पूरे हो चुके हैं, मगर आज तक न तो दिल्ली में और न ही पंजाब में किसी ने उनसे कोई राजनीतिक चर्चा की है।
कैप्टन ने कहा कि भाजपा एक बहुत ही सीमित अर्थात एक्सक्लूसिव पार्टी है, जो सिर्फ अपने पुराने लोगों पर ही भरोसा करती है और उन्हीं को आगे बढ़ाती है। उनके मुताबिक, शीर्ष नेतृत्व से समय लेना बेहद मुश्किल है और शायद साल में एक बार ही मुलाकात हो पाती है।
कैप्टन अमरिंदर ने कही ये महत्वपूर्ण बातें, जानिए...
- साहब, मेरी कोई जरूरत है: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर आए हैं और उन्होंने सीधे पूछा- साहब, मेरी कोई जरूरत है? पीएम ने पूछा- क्या मतलब है? इस पर कैप्टन ने बताया कि 5 साल हो गए और आपको पंजाब में मेरी जरूरत नहीं पड़ी।
- 60 वर्ष का अनुभव, फिर भी तेलंगाना से क्यों: कैप्टन ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पंजाब की राजनीति में 60 साल हो गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए बताया कि आप किसी को तेलंगाना से भेज देते हैं कि जाकर पंजाब का काम करो, लेकिन जो पंजाब को जानते हैं, उनके लिए आपके पास वक्त नहीं है।
- सर्जरी और घुटने बदलने के बाद अब फिट: कैप्टन ने बताया कि पहले उन्होंने कमर की सर्जरी कराई और फिर अपना घुटना भी बदलवाया, जिसमें वक्त लग गया। उन्होंने बताया कि अब जब इंसान फिट है, तब भी हालत वही बनी हुई है।
- ‘हम देख रहे हैं’ पर तंज : कैप्टन के अनुसार, उनके सवाल पर प्रधानमंत्री ने बताया कि हम देख रहे हैं। इस पर उन्होंने बताया कि साहब, पांच साल से देख रहे हैं आप, पांच साल एक लंबा वक्त होता है। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्हें भाजपा के प्रभारी सतीश पूनिया का फोन आया था और उन्होंने बताया कि वे चंडीगढ़ आ रहे हैं, फिर वहीं मिलेंगे।
- सिर्फ अपने लोगों पर भरोसा: कैप्टन ने बताया कि भाजपा एक बहुत ही सीमित अर्थात एक्सक्लूसिव पार्टी है, जो केवल अपने ही लोगों को रखती है और आगे लगाती है। जब कोई फैसला लेना होता है तो अपने पुराने लोगों को ही पूछते हैं।
- यहां पूछा नहीं, बताया जाता है: शीर्ष नेतृत्व से संवाद को लेकर कैप्टन ने बताया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से वक्त लेना बहुत मुश्किल है, शायद साल में एक बार मिलते होंगे। उन्होंने कहा कि यहां कोई आकर बात पूछता नहीं है, बल्कि सिर्फ यह बताते हैं कि क्या करना है, यह नहीं पूछते कि क्या करना चाहिए।
- हर प्रदेश में भाजपा में गए कांग्रेसियों का यही हाल: कैप्टन ने दावा किया कि दिल्ली में उन्हें किसी ने बताया कि यह केवल पंजाब की बात नहीं है, बल्कि जहां से भी कांग्रेस के लोग भाजपा में गए हैं, हर प्रदेश में उनका यही हाल है। उन्होंने बताया कि शायद भाजपा का सिस्टम कुछ और है।
- कांग्रेस का दौर याद किया: भाजपा की कार्यशैली की तुलना करते हुए कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस ऐसी बिल्कुल नहीं थी। उनके अनुसार, वहां रात के 9 बजे भी कांग्रेस अध्यक्ष बुलाकर अहमद पटेल की मौजूदगी में सीधी चर्चा करते थे।
- पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी पर निशाना: कैप्टन ने मौजूदा पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस में बाजवा, चन्नी और परगट जैसे अलग-अलग गुट बने हुए हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे।
- डंडा चले तो एकजुट हो सकती है कांग्रेस: इंदिरा गांधी के समय का उदाहरण देते हुए कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस के अंदर एक सिस्टम है। यदि निर्वाचन से ठीक पहले हाईकमान सख्ती अर्थात डंडा दिखा दे, तो सब एकजुट हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस मुकाबले यानी फाइट में है और यदि वे एकजुट हो जाएं, तो जीतने के अच्छे आसार हैं।







