रोटरी क्लब जालंधर हेल्पिंग हैंड्स ने अर्बन एस्टेट स्थित सेठ रामचंद केवीसी पब्लिक स्कूल और एसडी फुल्लरवान गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रीत शहर में विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के टिप्स देने और पॉक्सो अधिनियम की सूचना देने हेतु शैक्षणिक कार्यशाला करवाई। क्लब की अध्यक्ष अनु बाहरी, ट्रेनर डॉ. रुचि सिंह गौड़ और कोषाध्यक्ष राजेश बाहरी के दिशा-निर्देशों में आयोजन हुआ।

मुख्य वक्ता बाबा मनजीत सिंह ने विद्यार्थियों को अपने वक्त का सदुपयोग करने, मोबाइल फोन का त्याग करने और पूरा मन लगाकर पढ़ाई करने और परीक्षा में सफलता हेतु अन्य टिप्स दिए। एडवोकेट अमनदीप कौर ने कार्यस्थल पर लैंगिक अपराधों से सुरक्षा (पॉक्सो एक्ट) से जुड़े कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने दूसरे व्यक्तियों द्वारा किए जाने वाले अनुचित व्यवहार के संकेतों को पहचानने, सही शिकायत प्रक्रिया अपनाने और अपने साथ हो रहे अनुचित व व्यवहार हेतु किन्हीं पांच विश्वसनीय व्यक्तियों को सूचना देने हेतु प्रेरित किया।

अंत में स्कूल की ओर से चेयरपर्सन नीतिका शिखा चुघ ने और प्रिंसिपल डॉ. अमर ज्योति ने मुख्य वक्ताओं बाबा मनजीत सिंह और एडवोकेट अमनदीप कौर को सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। यहां स्कूल कमेटी के अध्यक्ष चंदन चुघ, सलाहकार चिकित्सक नीरज दीक्षित, प्रिंसिपल राजकुमार के अलावा राजेश बाहरी, मनोज हांडा, वरुण तलवाड़, नवीन राजू धीर और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर