भास्कर न्यूज | जालंधर सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन की जूडो खिलाड़ियों ने फतेहगढ़ साहिब में आयोजित खेडां वतन पंजाब दियां में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में स्कूल की खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। स्कूल के मुताबिक 36 किलो भार वर्ग में अजीता ने स्वर्ण पदक जीतकर 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। 52 किलो वर्ग में त्रिप्ती ने रजत पदक के साथ 7,000 रुपये नकद पुरस्कार जीता। 48 किलो वर्ग में अनामिका ने कांस्य पदक और 5,000 रुपये नकद पुरस्कार हासिल किया। 40 किलो वर्ग में मन्नत ने भी कांस्य पदक जीतते हुए 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कृतिका, ऋषि और मनीषा ने भी अच्छे खेल से ध्यान खींचा। स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल गोहरीना, गरीना और स्टाफ सदस्यों ने विजेताओं का स्वागत किया।