- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Singer Kashinath Controversy | FIR Over Religious Comments
लुधियाना पुलिस ने हरियाणा के कैथल निवासी सिंगर काशीनाथ समेत 3 के खिलाफ FIR दर्ज की है।
लुधियाना में धार्मिक भावनाएं आहत करने के प्रकरण में पुलिस ने हरियाणा के कैथल निवासी सिंगर काशीनाथ समेत 3 के खिलाफ FIR दर्ज की है। इल्जाम है कि सिंगर ने लाइव स्टेज शो के बीच हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन ने की थी शिकायत यह कार्रवाई दुर्गापुरी, हैबोवाल कलां निवासी और शिव फौज पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन की शिकायत पर की गई है। राजीव टंडन ने 1 अक्टूबर 2026 को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सिंगर काशीनाथ का एक वीडियो देखा था।
इसमें काशीनाथ लाइव स्टेज शो के बीच माता पार्वती और भगवान गणेश को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे थे। इस वीडियो को सिंगर के अपने अकाउंट के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपलोड किया गया, जिससे हिंदू धर्म की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है।
प्रताप सिंह और 'अकालगतीआ' फेसबुक पेज पर भी एक्शन पुलिस ने इस FIR में सिंगर काशीनाथ के अलावा प्रताप सिंह और एक फेसबुक पेज 'अकालगतीआ' को भी नामजद किया है। शिकायत के अनुसार, 'दल पंथ बाबा बुड्ढा दल' के नाम से बने फेसबुक पेज पर प्रताप सिंह ने वीडियो बनाकर भगवान हनुमान और हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा 'अकालगतीआ' नाम के फेसबुक पेज पर भी एक विवादित वीडियो शेयर किया गया था।
पड़ताल के पश्चात दर्ज हुई FIR, गिरफ्तारी बाकी थाना हैबोवाल पुलिस ने 1 अक्टूबर को मिली शिकायत की जांच-पड़ताल करने के पश्चात 25 नवंबर को मुकदमा नंबर 315 दर्ज किया है। फिलहाल इस प्रकरण में किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रकरण की छानबीन हवलदार मनदीप सिंह को सौंपी गई है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।







