नेहरू गार्डन स्थित अमर शहीद लाला जगत नारायण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला विज्ञान मेले का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने विज्ञान व तकनीक आधारित मॉडल प्रदर्शित किए।

मेले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेंसर और ऑटोमेशन के जरिए रोजमर्रा की समस्याओं पर केंद्रित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनों में स्कूल सुरक्षा और आवाजाही की निगरानी, घरों को सुरक्षित बनाने तथा स्वच्छता बढ़ाने से जुड़े मॉडल मुख्य रहे।

जीएचएस लोहारा मनक राय के विद्यार्थियों ने रडार सिस्टम का मॉडल दिखाया। आर्डुइनो और अल्ट्रासोनिक सेंसर से लैस यह मॉडल सामने के इलाका को स्कैन कर ध्वनि तरंगों के लौटने के आधार पर वस्तु की दूरी बताता है और लैपटॉप पर रडार जैसी छवि बनाता है।

विज्ञापनIn-Article Banner

जीएचएस कोटली खान सिंह के कक्षा 10 के हरमन कलैर ने स्मार्ट होम ऑटोमेशन मॉडल प्रस्तुत किया, जिसमें आग, धुआं और वर्षा के सेंसर आर्डुइनो यूएनओ से जुड़कर अलर्ट देते हैं और जीएसएम 900ए मॉड्यूल से रजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस भेजते हैं।

जीएचएस बूटा मंडी के कक्षा 9 के विवेक ने स्मार्ट टॉयलेट-नो फ्लश, नो एग्जिट मॉडल प्रदर्शित किया, जिसमें आईआर सेंसर के जरिए फ्लश किए बिना बाहर निकलने की अनुमति न होने की व्यवस्था दिखाई गई। साथ ही गीले-सूखे कचरे हेतु डस्टबिन और स्वच्छता संदेश भी प्रदर्शित किए गए।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर