पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के पीएपी कैंपस के प्री-प्राइमरी विंग में यूकेजी और पहली कक्षा के विद्यार्थियों हेतु नृत्य गतिविधि आयोजित की गई। आयोजन में बच्चों ने बॉलीवुड, शास्त्रीय, वेस्टर्न और लोक नृत्य की श्रेणियों में प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने संगीत की धुनों पर आत्मविश्वास के साथ नृत्य किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने सराहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आरएस कंग प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वीटी सिढाना और रीना राजपूत भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम की तैयारियां प्री-प्राइमरी विंग की सुपरवाइजर सविता शर्मा और उनकी टीम ने करवाई।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर