जालंधर | बर्ल्टन पार्क में पंजाब सरकार की ओर से आयोजित ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान में डीएवी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। आयोजन में प्राचार्य डॉ. अनूप कुमार के मार्गदर्शन में कॉलेज की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। कॉलेज के 14 एनएसएस स्वयंसेवक भवनीत सिंह के नेतृत्व में पूरे आयोजन के बीच ड्यूटी पर रहे। यहां कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, मेयर वनीत धीर के अलावा एनएसएस समन्वयक डॉ. साहिब सिंह और एनएसएस कार्यक्रम अफसर सुरुचि कटला मौजूद रहे। रैली में भवनीत सिंह, जसकरण सिंह, अर्शदीप सिंह, सुमेधा, दीपा, परविंदर, विजयता, पलक, कृषिका, दिया, सुमित, कार्तिक, चमनवीर सिंह और अंशिका शामिल रहे।