जालंधर | अमृतसर में द इंडियन एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स द्वारा आयोजित 91वीं अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी 2026 में एपीजे स्कूल, महावीर मार्ग, जालंधर के फाइन आर्ट्स विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार को 'कलाकार डॉ. बलदेव गंभीर मेमोरियल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें 11,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। 16 नवंबर 2026 को आर्ट गैलरी, एम.एम. रोड, अमृतसर में आयोजित समारोह में प्रमुख अतिथि पद्मश्री प्रो. बीमन बिहारी दास उपस्थित रहे। डॉ. पवन कुमार की कलाकृति 'सागा ऑफ डेइटी' को रंग योजना और कल्पनाशीलता हेतु सराहा गया। उन्होंने इसे सृजनात्मक कार्य की प्रेरणा बताया।