चीफ खालसा दीवान ने प्रकाशोत्सव को समर्पित खालसा कॉलेज से श्री हरमंदर साहिब तक निकाले गए नगर कीर्तन का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। अध्यक्ष डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर के निर्देशों पर उपाध्यक्ष संतोख सिंह सेठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने पांच प्यारों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के पदाधिकारियों को सिरोपा भेंट किया गया। दीवान की संस्थाओं के विद्यार्थियों ने पालकी साहिब पर पुष्पवर्षा की। अध्यक्ष डॉ. निज्जर ने संगत को प्रकाशोत्सव की बधाई देते हुए गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने और भाईचारे की भावना मजबूत करने का संदेश दिया। इस मौके पर एपीएस मान, रवींद्रबीर सिंह भल्ला, तरलोचन सिंह, गुरभेज सिंह, डॉ. जसविंदर कौर माहल आदि मौजूद रहे।