तरनतारन में पट्टी तहसील के गांव मनियाला जै सिंह में पराली के स्टॉक में आग लग गई। आग से राणा शुगर मिल लौहका के तीन स्टॉक जल गए। लगभग 14 से 15 हजार क्विंटल पराली जलने का अनुमान है।

मिल के लाइजनिंग अधिकारी गुरजिंदर सिंह संधू ने बताया कि मिल प्रबंधन ने ग्राम में लगभग 13 एकड़ जमीन पर धान की पराली की गांठें जमा की थीं। इसी स्टॉक में अचानक आग लगी और तीन बड़े स्टॉक इसकी चपेट में आ गए।

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

विज्ञापनIn-Article Banner

संधू के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने जिला प्रशासन को सूचना दी। डिप्टी कमिश्नर तरनतारन ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और तहसीलदार को मौके पर भेजा। थाना कच्चा-पक्का की पुलिस टीम भी वहां पहुंची और राहत काम में जुट गई।

प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग बुझाने के प्रयास आरंभ किए। काफी मशक्कत के पश्चात आग को अन्य पराली के स्टॉक तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बाकी पराली को जलने से बचा लिया गया।

14 से 15 हजार क्विंटल पराली जली

गुरजिंदर सिंह संधू ने बताया कि आग लगने की वजह से करीब 14 से 15 हजार क्विंटल पराली जलकर नष्ट हो गई है। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर थाना कच्चा-पक्का में लिखित शिकायत भी दर्ज करवा दी गई है। पुलिस की ओर से मामले संबंधी आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट