लुधियाना के गोल मार्केट और 100 फुटा रोड क्षेत्र में कूड़ा फेंकने को लेकर शहर निगम (बी-जोन) की टीम और प्राइवेट कूड़ा उठाने वाले कर्मियों के बीच जमकर विवाद हो गया। प्रकरण हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया जिसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे ह

प्राइवेट कर्मियों का इल्जाम: खाली गाड़ी रोककर मांगे 5 हजार रुपये, पिस्टल के बट से हमला

फोकल प्वाइंट निवासी प्राइवेट कर्मी गौतम ने कहा कि वह अपने दो साथियों के साथ खाली गाड़ी लेकर मोती नगर की तरफ काम पर जा रहा था। इल्जाम है कि पीछे से शहर निगम के अधिकारी (चीफ) की गाड़ी आई, हूटर बजाकर उनकी गाड़ी के आगे लगा दी गई।

विज्ञापनIn-Article Banner

गौतम के मुताबिक गाड़ी से उतरे 3-4 लोगों ने उसका गिरेबान पकड़ लिया और मारपीट आरंभ कर दी। उस पर और उसके साथी के सिर पर पिस्टल (रिवॉल्वर) के बट से वार किया गया। आरोप है कि उससे बताया गया कि तुम इधर-उधर कूड़ा फेंकते हो, 5,000 रुपये दो। पैसे न होने की बात कहने पर उसके साथ मारपीट की गई। गौतम के साथ मौजूद सद्दाम हुसैन ने भी पुष्टि की कि वे प्राइवेट काम करते हैं और खाली गाड़ी लेकर जा रहे थे तभी अचानक गाड़ी रोककर उनके साथ मारपीट की गई। गौतम ने अपने ऊपर लगे 10-15 लोगों को बुलाकर हमला करने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

निगम पक्ष का दावा: खुले में कूड़ा फेंकते पकड़ा बाद में 10-15 लोगों ने घेरा

दूसरी ओर नगर निगम के चीफ के साथ मौजूद ड्राइवर कैरी ने घटना का अलग पक्ष रखा है। कैरी के अनुसार सुबह लगभग 11:30 से 12:00 बजे के बीच उन्होंने इन लोगों की गाड़ी को खुले में कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा था।

गाड़ी रोकने पर इन लोगों ने घटनास्थल पर ही धक्का-मुक्की आरंभ कर दी।

इसके बाद जब निगम की टीम 100 फुटा रोड के पास एक पार्क के नजदीक बैठी थी, तो दूसरे पक्ष के 10 से 15 लोग गाड़ी में सवार होकर आए और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके अफसर (साहब) को चोटें आई हैं। हालांकि कैरी ने सिविल अस्पताल में किसी प्रकार की गाली-गलौज या झड़प होने की बात से इनकार किया है।

समर्थकों ने उठाए प्रश्न:गलत काम पर चालान काटें, गुंडागर्दी नहीं

प्राइवेट कर्मियों के समर्थन में आए काला ने नगर निगम बी-जोन के अधिकारी (निशू) की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने बताया कि अगर गाड़ी कूड़े से भरी थी और वे खुले में कूड़ा फेंक रहे थे तो अफसर ने मौके पर वीडियो क्यों नहीं बनाई काला का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति अवैध रूप से कूड़ा फेंकता है तो अधिकारी को कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान काटना चाहिए या गाड़ी जब्त करनी चाहिए। सड़क पर उतरकर दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले गरीब लोगों के सिर पर पिस्टल के बट से मारना और 5 हजार रुपये की मांग करना सरासर गुंडागर्दी है। फिलहाल प्राइवेट कर्मियों का कहना है कि वे प्रकरण की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाने जा रहे हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट