- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Tarn Taran Police & BSF Seize Heroin, Opium Dropped Via Drone | Punjab
तरनतारन में पुलिस और BSF ने खेतों से 4 किलो 905 ग्राम अफीम और 4 किलो 34 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस के मुताबिक, ये खेप ड्रोन से पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में भेजी गई थीं। दोनों मामलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
फिरोजपुर रेंज के DIG स्नेहदीप शर्मा ने कहा कि पंजाब के DGP गौरव यादव के आदेश पर तरनतारन पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में गश्त तेज की है। सराय अमानत खां थाने और BSF की संयुक्त टीम ने ग्राम कलास विखी के खेतों में एक पैकेट मिला। टीम ने यह कार्रवाई SHO बलजिंदर सिंह बाजवा के नेतृत्व में की। पैकेट से 4 किलो 34 ग्राम हेरोइन मिली। पैकिंग सामग्री का वजन 402 ग्राम था। इस प्रकरण में सराय अमानत खां थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
खालड़ा थाने और BSF की संयुक्त टीम को गांव माड़ी कंबोके के खेतों में एक और पैकेट मिला। उसमें 4 किलो 905 ग्राम अफीम थी। पैकिंग सामग्री का वजन 677 ग्राम था। इस प्रकरण में भी अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







