- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Annual Sports Meet: Sports Day Begins With March Past
नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट और श्री गौ रक्षिणी सभा की पहल होराइजन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के परिसर में चौथा वार्षिक खेल दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों की क्षमता और खेल कौशल को मंच देना रहा। प्रधानाचार्या जसदीप कौर ने प्रमुख अतिथि बिपिन गुप्ता (उपाध्यक्ष) सहित गवर्निंग काउंसिल सदस्यों और अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल के हर्बल गार्डन में पौधरोपण भी किया गया।
खेल दिवस की शुरुआत कक्षा 3, 4 और 5 के विद्यार्थियों के मार्च पास्ट से हुई। बिपिन गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर खेलों के महत्व पर संबोधन दिया। इसके पश्चात कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों ने ज़ुम्बा प्रस्तुति दी। विभिन्न वर्गों हेतु बॉल इन द बॉक्स, कैटरपिलर, रिले, बॉल बैलेंसिंग, हुलाहूप, बाधा दौड़, बैम्बू तथा 3-लेग चेन रेस आयोजित की गईं। कक्षा 4 और 5 के विद्यार्थियों ने योग प्रदर्शन किया और अभिभावकों हेतु भी गतिविधियां रखी गईं। विजेताओं को बिपिन गुप्ता, सुनील गुप्ता, जीएल बस्सी और संजय जैन ने सम्मानित किया। रुचि शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







