- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- NHM Workers' Strike Continues For 19th Day, Effigy Burnt
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर हड़ताल 19वें दिन भी जारी रही, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। कर्मियों ने सरकार की नीतियों और मांगों के प्रति कथित अनदेखी के विरोध में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री पंजाब तथा स्वास्थ्य मंत्री पंजाब का पुतला फूंककर रोष जताया। यूनियन की राज्य अध्यक्ष संदीप कौर बरनाला ने कहा कि सरकार के साथ विभिन्न स्तरों पर कई बैठकें हुईं और हर बार मांगों पर विचार व समाधान का भरोसा दिया गया।
उन्होंने बताया कि मुलाजिम कल्याण समिति गठित कर स्थायी समाधान निकालने की बात भी कही गई थी, लेकिन लंबे वक्त पश्चात भी ठोस प्रगति नहीं हुई। प्रदेश जनरल सचिव अमनदीप सिंह पटियाला और दिनेश गर्ग पटियाला ने कहा कि 25 नवंबर की बैठक में यदि सार्थक नतीजा नहीं निकला तो संघर्ष तेज किया जाएगा। एनएचएम कर्मचारियों का लुधियाना सिविल सर्जन ऑफिस के बाहर भी धरना जारी है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







