ऑल इंडिया वुमेन्स कॉन्फ्रेंस पठानकोट ब्रांच की ओर से सेंटेनरी साल 1927-2027 के उपलक्ष्य में महिलाओं के प्रति हिंसा के खिलाफ जागरूकता वॉकथॉन निकाली गई। यह कार्यक्रम एससीएम डॉ. बीना मिश्रा और ब्रांच अध्यक्ष निहारिका त्रेहन के नेतृत्व में आयोजित हुआ। वॉकथॉन ढांगू रोड से आरंभ होकर नगर के विभिन्न बाजारों और गलियों से होते हुए रामलीला ग्राउंड में संपन्न हुई।

प्रतिभागियों ने बैनरों और स्लोगन लिखी तख्तियों से समाज को संदेश दिया कि हर जीवन अनमोल है। हर लड़की और महिला के साथ सम्मान और गरिमा से व्यवहार किया जाना चाहिए। इनरव्हील क्लब डमटाल की अध्यक्ष शिल्पी जैन, योगा क्लब की इंदु महाजन एवं उनकी टीम, राइजिंग स्टार स्कूल के प्रिंसिपल दीवान सहित विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों का स्वागत किया गया। आयोजन में सिविल सर्जन आफिस से डॉ. प्रियंका ठाकुर विशेष रूप से पहुंची।

उन्होंने महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा के विभिन्न रूपों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि किसी भी महिला को शारीरिक, मानसिक या भावनात्मक हिंसा का सामना नहीं करना पड़ना चाहिए। इस घटनास्थल पर प्रिंसिपल दीवान, संस्था की पैटर्न अमिता शर्मा. डॉ. शोभा प्रशर, मधु मोहन, उर्मिल भसीन, नीलम शर्मा, प्राची कोहली, सुमन शर्मा, इंदु महाजन, संजोगिता शर्मा, रितु ओबेरॉय, शालिनी महाजन, सीमा महाजन, मोनिका धनजया, बिट्टू अग्रवाल, सीमा मनचंदा, मीनाक्षी महाजन मौजूद थी।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट