फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों के परिवारों की सहायता हेतु जलालाबाद के विधायक जगदीप सिंह गोल्डी कंबोज पहुंचे। मृतकों की अंतिम अरदास में शामिल हुए।

विधायकने पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। विधायक ने कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से परिवारों की मदद की है। इसके अलावा सरकार की ओर से भी पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।

शादी से लौट रहा था परिवार

विज्ञापनIn-Article Banner

15नवंबर की शाम को फाजिल्का के गांव करनीखेड़ा में शादी लौट रहे एक परिवार टाटा क्रूजर में जलालाबाद के ग्राम टिवाना स्थित घर लौट रहा था। फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर गांव बहक खास मोड़ के पास एक पिकअप गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

घायलों को चल रहा है उपचार

इस टक्कर में टाटा क्रूजर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों सहित पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को फाजिल्का के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था।पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट