- Hindi News
- Local
- Punjab
- Moga
- Moga Village Dala MLA Manjit Bilaspur Protest Video | Controversy
पंजाब के मोगा जिले के निहाल सिंह वाला हलके से आप विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्राम डाला के कुछ ग्रामीण विधायक से उनके कार्यकाल के बीच हुए विकास कार्यों का हिसाब मांगते नजर आ रहे है
साढ़े चार साल के कामकाज पर उठे प्रश्न सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के मुताबिक जब विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर गांव डाला पहुंचे, तो वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और तीखे सवाल पूछने शुरू कर दिए। वीडियो में एक ग्रामीण विधायक से कहता सुनाई दे रहा है, "पहले आप यही बताएं कि आपने हमारे गांव में अब तक क्या किया है? पांच साल विधायक रह गए, अब जब छह महीने बचे हैं, तो आप यहां आ गए हैं। कमाल करते हैं, आपके संपर्क पहले भी रहे होंगे, लेकिन साढ़े चार साल हो गए आपको, तब आप कहां थे? आपने गांव में एक रुपया तक नहीं दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक साढ़े चार साल तक गांव की सुध लेने नहीं आए और उन्हें लोगों की समस्याओं की याद नहीं आई। अब जब विधानसभा कार्यकाल के आखिरी महीने बचे हैं, तो वे गांव का दौरा कर रहे हैं। इस बात को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष देखा गया।
विक्रमजीत मजीठिया ने पोस्ट किया वीडियो
शिअद के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने भी अपने फेसबुक अकाउट उक्त वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि निहाल सिंह वाला में विधायक की स्पीड का टेस्ट हो गया और वे सवालों से बचकर गाड़ी भगाकर निकल गए। पोस्ट में यह भी बताया जा रहा है कि सवालों से भागने से हिसाब खत्म नहीं होगा और अब लोग गांव-गांव जाकर जवाब मांगेंगे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







