भिखीविंड | शहीद भाई तारू सिंह गुरमत प्रचार एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा गुरु नानक देव जी, पूहला रोड में बच्चों का दस्तार व दुमाला मैच करवाया गया। जत्थेदार निहाल सिंह के सहयोग से हुए मुकाबले में तीन ग्रुपों के 50 बच्चों ने भाग लिया। पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे बच्चों को भाई मंदीप सिंह घोलियां कलां ने शील्ड व कैश प्राइज और अन्य प्रतिभागियों को मेडल दिए। भाई जगजीत सिंह अहमदपुर, भाई गुरजंट सिंह व भाई मंदीप सिंह ने गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने हेतु प्रेरित किया। संदीप सिंह खालरा, हीरा सिंह सोहल, निर्मल सिंह सुर सिंह, हरचरण सिंह उबोके, सुखविंदर सिंह खालरा, अजीत सिंह घरियाला, सुखबीर सिंह, जज व संगत मौजूद रही।