आने वाले समय में ड्राइवरलेस वाहन मार्ग की परिस्थितियों को समझकर खुद निर्णय ले सकेंगे। स्मार्ट ड्रोन भी आसपास के वातावरण को पहचान कर अपनी दिशा तय कर सकेंगे। ऐसी ही ऑटोनॉमस तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक इस्तेमाल पर एनआईटी जालंधर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई।

इस कार्यशाला में आईआईटी कानपुर, हैदराबाद, पटना और जेएनयू के विशेषज्ञों ने विभिन्न केस स्टडी साझा कीं। इसमें 40 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में ड्राइवरलेस वाहनों और स्मार्ट ड्रोन में इंटेलिजेंट नेविगेशन और डिसीजन मेकिंग तकनीकों पर विशेष चर्चा हुई। वहीं, एआई आधारित एंड्रॉयड मैलवेयर की पहचान और सुरक्षित एवं विश्वसनीय मोबाइल सिस्टम विकसित करने की तकनीकों पर भी चर्चा की गई।

सुरक्षित, विश्वसनीय और अनुकूलनीय कंप्यूटिंग सिस्टम के साथ फेडरेटेड लर्निंग और सहयोगात्मक इंटेलिजेंस पर भी चर्चा हुई। इस कार्यशाला का उद्घाटन एनआईटी निदेशक के प्रतिनिधि प्रो. एके अग्निहोत्री ने किया। इसमें आईआईटी कानपुर के प्रो. निश्चल के. वर्मा, आईआईटी हैदराबाद के प्रो. सी. कृष्णा मोहन, आईआईटी पटना के प्रो. सोमनाथ त्रिपाठी और जेएनयू के प्रो. टीवी जीत कुमार शामिल हुए।

विज्ञापनIn-Article Banner

कार्यशाला संस्थान के निदेशक प्रो. बीके कनौजिया के संरक्षण में आयोजित की गई। इसके समन्वयक डॉ. भरत कृष्ण माहौर, डॉ. विकास चौहान, डॉ. इक्कुर्थी भानु प्रसाद, डॉ. पल्लबी शर्मा और डॉ. रवि यादव रहे। एआई आधारित इन तकनीकों का इस्तेमाल पंजाब के स्थानीय उद्योगों और कृषि इलाका में भी फायदेमंद हो सकता है। उद्योगों में ऑटोमेशन के साथ उत्पादों की गुणवत्ता जांचने और मशीनों में संभावित खराबी का पहले से पूर्वानुमान लगाने में मदद मिल सकती है।

कृषि क्षेत्र में स्मार्ट खेती हेतु भी इन तकनीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। कार्यशाला में मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, वास्तविक समय में परिवेश की पहचान, बुद्धिमत्तापूर्ण तर्क क्षमता और फैसला लेने वाली प्रणालियों जैसे विषयों पर भी तकनीकी सत्र हुए।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट